स्वामी विवेकानंद कॉलेज में मनाई विवेकानन्द जी की जयंती

Join Us

 स्वामी जी का कहना था कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए-हरीश राठौर
सीहोर। रविवार, 12 जनवरी को सीहोर के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आरम्भ स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में संचालक हरीश राठौर ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने भीतर विश्वास रखने की प्रेरणा दी। उनका कहना था, उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। प्राचार्य योगेश शर्मा ने कहा कि आज विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। ऐसे में आज का दिन हमें अवसर देता है कि युवा दिवस की शुभकामनाओं के साथ  हम स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करें। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मानवता के प्रतीक स्वामी विवेकानंद जी की 12 जनवरी 2025 को जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उनका जीवन और विचार हर किसी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। विवेकानंद जी ने भारतीय दर्शन, वेदांत और योग को पश्चिमी देशों में प्रस्तुत किया और भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। इस मौके पर  समस्त स्टॉफ ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने स्वामी जी की आकर्षक रंगोली बनाई एवं स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तिव पर प्रकाश डाला।

Previous articleसीहोर के आष्टा ब्लॉक में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु पर्पल मार्ट का उद्घाटन
Next articleदबंगों की प्रताडना से दलित युवक जानी सोनकर ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन