भोपाल,(आरएनएस)। ट्रैफिक के लिहाज से शहर के व्यस्तम क्षेत्र पालीटेक्टिक चौराहा उस पर वक्त अफरातफरी मच गई जब चौराहा पर लगे टावर पर चढक़र एक युवक कूदने की धमकी देने लगा। वह कुछ ही फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था। पुलिस ने उससे संवाद स्थापित किया, तो उसने बताया कि वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। उसे समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा। इसलिए वह खुदकुशी करना चहता है। समझाइश देने के साथ ही नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने प्लेटफार्म की मदद से उसे सकुशल उतार लिया। यश्ुवक का ड्रामा लगभग 45 मिनट तक चला। श्यामलाहिल्स थाना प्रभारी घूमेंद्रसिंह ने बताया कि नया बसेरा, कोटरा सुल्तानाबाद निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार तेजी दशहारा मैदान में हाल ही में सम्पन्न हुए मेले में सुरक्षा गार्ड की नोक्री कर रहा था। विनोद का कहना था कि उसे वेतन नहीं दिया जा रहा था। इसलिए वह टावर से कूदकर जान देना चाह रहा था। यह दोपहर ढाई बजे टावर पर चढ़ गया था। संवाद स्थापित करने के साथ ही हवलदार नेपालसिंह ओर सिपाही राजनसिंह उसे उतारने के लिए टावर पर चढ़ गए थे। इस बीच नगर निगम को रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई ओर उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया। अविवाहित विनेाद अपनी मां के साथ रहता है। मेले की सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर को भी पुलिस ने थाने बुला लिया था। उसने बताया कि हर माह 12 तारीख को सुरक्षाकर्मियों को वेतन दिया जाता था। विनोद ने गत दिवस फोन लगाया था, लेकिन किसी वजह से फोन पर उसने इस तरह का कदम उठा लिया। समझाइश देने के बाद विनोद को उसके घर भेज दिया गया।








