राजीव गांधी वार्ड में आयोजित किया गया शिविर
जबलपुर। दिनांक 11 जनवरी 2025 को राजीव गांधी वार्ड रामजानकी मंदिर के पास मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शिविर का आयोजिन किया गया। शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने सैंकड़ो हितग्राही पहुॅंचे। नगर निगम के अधिकारियों ने शिविर में आए हुए हितग्राहियों को हर योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें उनका लाभ दिलाया। हितग्राहियों ने भी अपनी पात्रता अनुसार चल रही इन विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। शिविर में एक ही स्थान पर अनेकों योजनाओं का लाभ लेते हुए हितग्राहियों के भी चेहरे खिल उठे। विदित हो कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर हर व्यक्ति के उत्थान के लिए यह कल्याणकारी योजनाएॅं चल ही है। जिससे प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी परेशानी के इन योजनाओं का लाभ इन शिविरों के माध्यम से मिल रहा है। शिविर में आज उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डे एवं वार्ड पार्षद श्रीमति मधुबाला के द्वारा शासन की पी.एम. स्वानिधि, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, संबल पंजीयन, आयुषष्मान कार्ड, अनुग्रह सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याणी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, अनापत्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के 436 हितग्राहियो को लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के द्वित्तीय चरण मे विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डे एवं वार्ड पार्षद श्रीमति मधुबाला के द्वारा उपस्थित महिलओ को चूड़ी वितरण एवं तिल संक्रंति पर्व पर तिल के लड्डुओ का वितरण किया गया। महिला बाल विकास के कार्यकर्ताओ द्वारा भजन गायन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
शिविर में पूर्व पार्षद श्रीराम शुक्ला, मंदिर समिति के अध्यक्ष भावेश पाण्डेय, वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन गुप्ता, शंकर श्रीवास्तव एवं शैलेन्द्र सिंह ठाकुर तथा नगर निगम के संभागीय अधिकारी सत्येन्द्र चक्रवर्ती एवं विमल नामदेव आदि उपस्थित रहे।








