गरीबों और बेसहारों को ठंड से राहत प्रदान करने निगमायुक्त प्रीति यादव ने कराई शहर भर में अलाव की व्यवस्था

Join Us

सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, रैन बसेरों सहित शहर के 116 स्थानों पर है अलाव की व्यवस्था

प्रतिदिन आम यात्रियों, रिक्शा, ऑटो चालकों, वाचमैन, आदि को भी ठंड से राहत पहुॅंचाने बस स्टैण्ड, रैलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों, चौराहों पर पहुॅंचाया जा रहा है अलाव के लिए लकड़ी – निगमायुक्त

शीतऋतु में प्रतिदिन ठंड के प्रकोप से बचाने अलाव की व्यवस्था निरंतर रहेगी जारी : उद्यान विभाग के अधिकारी को दिये निर्देश – निगमायुक्त प्रीति यादव

जबलपुर । शहर में शीत लहर को देखते हुए गरीबों, बेसहारों एवं ऑटो रिक्शा चालकों, राहगीरों, को ठंड से राहत प्रदान करने निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने शहर भर में अलाव की व्यवस्था कराई है। इसके साथ-साथ खुले आसमान के नीचे सोने वाले निराश्रितों को आश्रय प्रदान करने आश्रय स्थल भेजने का भी कार्य किया जा रहा है। शहर में अलाव की व्यवस्था के संबंध में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि उद्यान विभाग के माध्यम से शहर के 116 जरूरतमंद स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराई गयी है तथा उद्यान विभाग के अधिकारी आलोक शुक्ला को निर्देशित किया गया है कि शीतऋतु के दौरान प्रतिदिन शहर का भ्रमण कर जहॉं-जहॉं भी अलाव लगाने की आवश्यकता महशूश हो उन जगहों पर भी अलाव के लिए लकड़ी भिजवाएॅं और व्यवस्थाएॅं सुनिश्चित कराएॅं।
शहर में लगाये गए अलावा के संबंध में उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला ने बताया कि निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार शहर के 116 प्रमुख स्थानों पर जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराई गयी। उन्होंने बताया कि अलाव के लिए प्रमुख स्थलों पर लकड़ी पहुॅंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज शहर के प्रमुख स्थानों पर क्रमशः रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नं. 1 एवं 6, मदन महल स्टेशन, आई.एस.बी.टी., ऑटो स्टैण्ड, छोटी लाइन चौराहा, त्रिपुरी चौक, मेडिकल, गौशाला, विक्टोरिया हॉस्पिटल, एल्गिन हास्पिटल, गौरीघाट रैन बसेरा, तिलवारा रैन बसेरा, वद्धा आश्रम शास्त्री नगर, कुष्ठ आश्रम मेडिकल, मेडिकल रैन बसेरा, पिसनहारी की मढ़िया रैन बसेरा, आईएसबीटी बस स्टैण्ड, दमोहनाका, आनंद नगर, गोकुलदास धर्मशाला रैन बसेरा, कृषि उपज मण्डी, कुष्ठ रोगी आश्रम, वृद्धा आश्रम, तिलवाराघाट, खारीघाट, जिलेहरीघाट, गौरीघाट, सिद्ध घाट, उमाघाट, राम मंदिर, बाजनामठ, पिसनहारी मढ़िया, लेवर चौक, खेरमाई मंदिर, हनुमानताल, रानीताल, एवं अन्य प्रमुख स्थानों में अलाव की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों से सूचना मिलती है उन स्थानों पर तत्काल जलाऊ लकड़ी अलाव के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से लगातार मॉंग के अनुरूप से कराई जायेगी।

Previous articleशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को याद किया गया, स्कूल के छात्रों ने बनाई पोस्टर एवं मॉडल
Next articleमुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविर में 436 हितग्राही हुए लाभांवित