रेलवे बोर्ड सदस्य परिचालन एवं व्यवसाय विकास की अध्यक्षता में मुख्यालय में मीटिंग आयोजित

Join Us

जबलपुर । शक्रवार 10 जनवरी 2025 को पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में रेलवे बोर्ड सदस्य परिचालन एवं व्यवसाय विकास श्री हितेन्द्र मल्होत्रा की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में सेफ्टी, यात्री यातायात राजस्व, एवं फ्रेट लोडिंग जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों सहित अन्य विभागों से सबंधित कार्यो पर चर्चा कर समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस बैठक के दौरान पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय एवं अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर श्री नितिन चौधरी, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री गुरिन्दर मोहन सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य विद्युत् इंजीनियर श्री मुकेश, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभात, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. श्याम सुन्दर, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव और अन्य विभाग के प्रमुख विभागाध्यक्षों सहित मण्डल रेल प्रबंधक जबलपुर श्री कमल कुमार तलरेजा, सचिव महाप्रबंधक राहुल जयपुरियार, उप महाप्रबंधक (सामान्य) श्री अनुराग पाण्डेय उपस्थित रहे। इसके आलावा भोपाल एवं कोटा के मण्डल रेल प्रबंधक भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
इस बैठक में पमरे के यात्री एवं माल यातायात में पैसेंजर ट्रैफिक के राजस्व में वृद्धि के चलते बेहतर प्रदर्शन रहा है। वर्तमान में मालभाड़ा में कोयला लदान की क्षमता में वृद्धि कर रहे है, जिससे पश्चिम मध्य रेल को अतिरिक्त आय प्राप्त हुआ है। रेलवे में यात्रियों को डिजिटल तकनीक से मोबाइल टिकटिक यानि यूटीस ऑन मोबाइल एप्प की सुविधा को ज्यादा से ज्यादा विस्तारित करने पर जोर देना है। इसी प्रकार यात्री सुविधाओं के तहत रेल मदद एनालिस एवं रेल यात्रियों की शिकायतों के निराकरण करने पर विशेष जोर देने की जरूरत है। उन्होंने मीटिंग के दौरान रेलगाड़ियों की पंक्चुअलिटी मॉनिटर एवं सेफ्टी से सम्बंधित रिक्त पदों को भरने पर ज्यादा जोर देने की आवश्यकता है। इसके आलावा विशेष तौर पर फ्रेट लोडिंग बढ़ाने और रेल राजस्व में वृद्धि पर समीक्षा कर डिटेल में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर ने रेलवे बोर्ड सदस्य परिचालन एवं व्यवसाय विकास श्री हितेन्द्र मल्होत्रा का आभार व्यक्त किया।

Previous articleहरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट कल्पवास स्थल का पूजन सम्प्पन
Next articleविश्‍व हिंदी दिवस के अवसर पर काव्‍य संगोष्‍ठी एवं राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन