13 जनवरी को होगा शाही स्नान
जबलपुर हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में निशुल्क माघ मास कल्पवास 10 वे वर्ष के आयोजन का स्थल पूजन आज एकादशी को आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज शांतानंद भारती महाराष्ट्र के सानिध्य में किया जाएगा ज्ञात हो 13 जनवरी पोष पूर्णिमा शाही स्नान के साथ 434 वी पंचकोसी परिक्रमा एवं निशुल्क माघ मास कल्पवास का शुभारंभ होगा जो 12 फरवरी माघ पूर्णिमा तक चलेगा
पूजन अर्चन जगन्नाथ पुरी से पधारे पं अटल चतुर्वेदी पं मोहित तिवारी ने विधि विधान से कराया
इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल डॉ शिव शंकर पटेल पं मनमोहन दुबे कल्पवास प्रमुख पप्पू चौबे सह प्रमुख श्याम मनोहर पटेल प्रशासनिक प्रमुख विनोद दीवान छप्पन भोग प्रमुख मनोज गुलाब बनी आदि उपस्थित थे








