बाबा रामदेवजी की कथा  अदभुत शक्ति का संचार करती है : जसपाल सिंह अरोरा

Join Us
  – वरिष्ठ भाजपा नेता पहुंचे मां शारदा गार्डन, किया कथा का श्रवण
सीहोर। नगर में पहली बार बाबा रामदेवजी की कथा का आयोजन किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। बाबा रामदेवजी की कथा व्यक्ति के जीवन में अद्भुत शक्ति का संचार करती है। बाबा रामदेव की लीलाएं अपरंपार हैं। ये बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कही। वे भी नगर के मां शारदा गार्डन में चल रही बाबा रामदेवजी की कथा का श्रवण करने पहुंचे थे। इस मौके पर श्री अरोरा ने व्यास पीठ का पूजा-अर्चन किया एवं कथा वाचक पंडित जितेंद्रिय जी महाराज वशिष्ठ का शॉल, श्रीफल भेंटकर, माला पहनाकर सम्मान भी किया। श्री अरोरा ने कहा कि बाबा रामदेव की कथा नगर में पहली बार आयोजित हो रही है। इसके लिए आयोजकों का भी हृदय से आभार है। ऐसे आयोजन आगे भी होते रहे, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी कथाओं से ज्ञान प्राप्त करके जीवन को सार्थक बना सकें।
Previous articleआज मनाया जाएगा भगवान गणेश उत्सव
Next articleई-नगर पालिका 2.0 सॉफ्टवेयर लॉन्च, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा