स्‍वामी विवेकानंद जी के जन्‍म दिवस ‘’युवा दिवस’’ के उलक्ष्‍य में

Join Us

सामूहिक सूर्य नमस्‍कार का आयोजन 12 जनवरी को

नर्मदापुरम/डिप्‍टी कलेक्‍टर डॉ बबीता राठौर ने बताया कि शासन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस 12 जनवरी को “युवा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर समस्त विद्यालयों / महाविद्यालयों/ शिक्षण संस्थाओं / आश्रम शालाओ / छात्रावासों / पंचायतो आदि में प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। कार्यकम में राष्ट्रीय गीत, वंदेमातरम् तथा मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा, तत्पश्चात पूर्व की भॉति रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री का रिकार्डेड संदेश प्रसारित किया जाकर सूर्य नमस्कार एंव प्राणायाम कार्यकम संपन्न होगा। डिप्‍टी कलेक्‍टर ने बताया कि योग दिवस के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन छात्र/छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्वयं सेवी संगठनों, आम लोगों एवं जनसामान्य की सहभागिता से कराया जाएगा।

Previous articleजटाशंकर रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंस का आयोजन 10 से 19 जनवरी 2025 तक
Next articleमॉ नर्मदा जन्मोत्सव एवं नगर नर्मदापुरम् गौरव दिवस महोत्सव 2025 के आयोजन हेतु सक्षम समिति की बैठक 14 जनवरी को