कार्यक्रम में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
नर्मदापुरम/ प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं प्रबंध संचालक के निर्देशानुसार प्रदेश में नवीन एडवेंचर उत्पाद विकसित किये जाने के उद्देश्य से पचमढ़ी में प्रथम बार जटाशंकर रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंस का आयोजन 10 से 19 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है, जिसमें देश/विदेश से रॉक क्लाइम्बर्स प्रतिभागिता करेंगे। तत्संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचमढी नर्मदापुरम द्वारा कार्यक्रम में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशानुसार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचमढी नर्मदापुरम ने डॉ० विकास टैगोर, चिकित्सा अधिकारी की ड्यूटी 10 जनवरी से 14 जनवरी 2025 तक, डॉ० तन्मय मालवीया, चिकित्सा अधिकारी की ड्यूटी 15 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक एवं श्री पुरूषोत्तम पगारे, वार्डवाय की ड्यूटी 10 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक लगाकर निर्देशित किया है कि वे आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों की किट एवं उपकरणों के साथ कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी करना सुनिश्चित करें।






