नर्मदापुरम/ कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बैहाराखेड़ी के ग्राम सुपरली में अवैध अतिक्रमण हटवाकर रास्ता सुचारू करवाया गया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को ग्राम पंचायत बैहाराखेड़ी के भ्रमण के दौरान जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों ने कलेक्टर को अतिक्रमण के संबंध में अवगत कराया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसीलदार श्री अनिल की उपस्थिति में ग्राम सुपरली में अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया गया।






