नर्मदापुरम/ जिले में कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व के तहत राजस्व महा अभियान 3.0 का भी संचालन निरंतर रूप से सुचारू है। अभियान अंतर्गत जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए राजस्व अमले द्वारा डोर टू डोर पहुंचकर लोगों की राजस्व विसंगतियों को दूर किया जा रहा है। इसी क्रम में डोर टू डोर ई केवाईसी के लिए मालाखेड़ी, खोजनपुर, रसूलिया, सहित अन्य नगरिय क्षेत्रों के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों जैसे ग्राम फेफरताल, झकलाय, ग्राम पंचायत भडंगचिखली, ग्राम ठीकरी और शोभापुर, ग्राम पुनौर तहसील पिपरिया जैसे अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी राजस्व अमले द्वारा घरों घर जाकर आरओआर लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम तथा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए संबंधितो के ई केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नक्शा तरमीम, सीमांकन, पारंपरिक रास्तों का चिन्हांकन, बटवारा, नामांतरण आदि के लंबित प्रकरणों का निराकरण भी राजस्व महाभियान की अवधि में राजस्व विभाग द्वारा प्रमुखता से किया जा रहा है।






