सीहोर। सीहोर जिला मुख्यालय के ग्राम तिलाडिय़ा में शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड कंपनी द्वारा चौपाल लगाकर किसानों को चना में होने वाली बीमारी से बचाने के लिए जागरुक किया गया। साथ ही साथ गेहूं में कैसे ग्राउट बढ़ाना है। मक्का की गबोध अवस्था में कौन-कौन से जैविक उत्पाद का इस्तेमाल किये जाने हेतु किसानों को जागरूक किया गया। किसानों को जैविक उत्पाद जैसे चने में फंगस आदि के बचाव हेतु शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड कंपनी के द्वारा धनुस, जदमाहु से इल्लीयों को नियंत्रण करने के लिए जोश और धरनी का प्रयोग करने हेतु किसानों को जागरूक किया गया। इस मौके पर उपस्थित कृषि अधिकारी ललित जयसवाल ने बताया कि मक्का की गबोध अवस्था में सी.एम.एस. का यूरिया के साथ मिलाकर विंगरो-जी का उपयोग करने से मक्के की अच्छी शुरुआत होगी। साथ ही साथ मक्के का दाना भी मोटा और वजनी होगी। किसानो को यह भी बताया गया कि फसल में जद महू की समस्या के लिए जोश का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। गेहु की अच्छी उपज के लिए सीएमएस उत्पादों के बारे में जोर दिया गया। इस मौके पर किसान सुखराम पंवार, मनोहर पंवार, कैलाश सिंह, कंपनी के कर्मचारी ललित जायसवाल, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे।








