11 जनवरी को खेला जाएगा ट्राफी का सेमीफाइनल

Join Us

 सुपर हिटर ने वेदांत को 29 रन से हराया, अंकित ने हासिल किए पांच विकेट
सीहोर। एकलव्य कारपोरेट ट्राफी 2025 का आयोजन शहर के बीएसआई मैदान पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक टीम शामिल हुई है। गुरुवार को दो मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच सुपर हिटर ने वेदांत को 29 रन से हराया। इस मैच में सुपर हिटर की ओर से अंकित गौरव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। वहीं दूसरा मैच आरएनटीयू ने आफिसर इलेवन को आठ विकेट से हराया। इस मैच में सलामी बल्लेबाज जी सतीश और जय ने 43-43 रन की पारी खेली।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर हिटर ने निर्धारित 17 ओवर में पांच विकेट खोकर 122 रन बनाए थे। इसमें अभिषेक ने 51 रन और सोमराज मालवीय ने 40 रन की पारी खेली। इधर वेदांत की ओर से गेंदबाजी करते हुए फहाद ने 3 विकेट, सौरभ-अमन खान ने 1-1 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत की टीम 12 ओवर में ढेर हो गई। इसमें संत गुर्जर ने 18 रन, सौरभ साहु ने 29 रन और सौरभ ने 40 रन बनाए थे। इसके अलावा सुपर हिटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित गौरव ने 5 विकेट और मणिक संजय ने 2 विकेट हासिल किए।
वहीं एक अन्य मैच आफिसर इलेवन और आरएनटीयू के मध्य खेला गया था। जिसमें आरएनटीयू ने 8 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में जी सतीश-जय ने 43-43 रन की शानदार पारी खेली। डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आगामी सेमीफाइनल 11 जनवरी को बीएसआई मैदान पर खेला जाएगा।

Previous articleजैविक उत्पादों का इस्तेमाल हेतु किसानों को किया जागरूक
Next articleसात दिवसीय शिव महापुराण में सती चरित्र का वर्णन