14 जनवरी के बाद शुरू होंगे वैवाहिक कार्यक्रम
नर्मदापुरम। मलमास के चलते इन दिनों वैवाहिक लग्न नहीं होने से बाजार में रौनक कमजोर है। दुकानों पर ग्राहकों की कमी देखी जा रही है। मुख्य बाजार, सराफा बाजार, बर्तन बाजार, कपड़ा, ज्वेलरी, सहित अन्य दुकानों पर ग्राहकों की कमी बनी हुई है। तेज ठंड के असर से भी ग्रामीण अंचलों से लोग खरीदी करने नहीं आ रहे हैं। इंदिरा चौक के पास रेडीमेड कपड़ों और सराफा चौक के पास, ज्येलरी की सामग्री लेने के लिए कुछ ही लोग पहुंचे हुए थे। दरअसल बाजार में कपड़े की थोक दुकान हाेने के कारण शादी, लगुन आदि कार्यक्रमों में कपड़ा खदीरी के लिए ग्रामीण अंचलों से लोग यहां पहुंचते हैं। लेकिन इन दिनों दोपहर तक बाजार में चहल पहल गायब रहती है। इक्का दुक्का ग्राहकों के सहारे ही दुकानदार दिन भर बैठे ग्राहकों का इंजतार करते है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग किराना या अन्य सामग्री की खरीदी करते देखे जा रहे हैं। उधर मैरिज गार्डन, टेंट, बैंड बाजों वालों का भी खर्च निकलना मुश्किल हो रहा है।






