पतंग उड़ाएं पर परिदों का भी ध्यान रखें

Join Us

युवा आैर बच्चों ने पतंगों पर संदेश लिखकर की अपील

नर्मदापुरम। मकर सक्रांति आने से पूर्व ही पतंगबाजी करते हुए बड़ी संख्या में युवा देखे जाते हैं। शहर के अनेक स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत रंग बिरंगी पतंगों पर लिख कर सकारात्मक अपील की जा रही है कि पतंग उड़ाते समय सावधानी बरतें पतंगों पर लिखे संदेश. पतंग काटे पर किसी की जीवन की डोर नहीं, चाइना मांझा का उपयोग ना करें, इसमें किसी पक्षी की फसकर जान भी जा सकती है, ऐसे अनेक संदेशों के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। समाजसेवी सतीश बिल्लौरे के द्वारा बताया गया कि इन दिनों युवाओं में पतंग उड़ाने का काफी जोश होता है। इस जन जागरूकता अभियान के तहत पक्षियों की सुरक्षा के लिए युवाओं को जागृत किया जा रहा है। मनीष बिल्लौरे, एवं विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के द्वारा पतंग उडाने वाले बच्चों एवं युवाओं से अपील की जा रही है कि पतंग उडाएं लेकिन परिंदों को नुकसान नहीं हो ऐसा ध्यान रखा जाना चाहिए।

Previous articleग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की किल्लत
Next articleसंभागीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप नर्मदा रत्न 2025 की ट्राफियों का हुआ भव्य अनावरण