खान पान में की लापरवाही तो हो सकते हेैं बीमार
आज से और अधिक ठंड का अलर्ट
नर्मदापुरम। बीते सप्ताह से तेज ठंड का असर बना हुआ है। कभी ठंड कभी हल्की गर्मी होने लगी है। जिसमें सुबह और शाम के समय ठंड का असर बड़ जाता है दोपहर के समय जरूर कुछ सर्दी कम हो जाती है। मंगलवार को सुबह से ही शीत लहर चलने के साथ ही ठंड ने जोर पकड़ लिया था। बार -बार हो रहे मौसम के बदलाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। शर्दी, जुकाम, कान दर्द, दांत दर्द, हल्का बुखार के साथ मौसमी बीमारियाें के मरीजों की संख्या बड़ती जा रही है। डाक्टरों का कहना है कि इस मौसम में खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिसके चलते खान पान में लापरवाही मंहगी पड़ सकती है। डा संजय पुरोहित कहना है कि बासा भोजन हर मौसम में हानिकारक होता है। क्योंकि कुछ घंटे बाद ही भोजन के तत्वों में कमी होने लगी है। 5-6 घंटे बाद ही वह बासा होने लगता है। उसके बाद उस भोजन को खाने पर बीमार हो सकते हैं। इस समय कभी धूप निकल रही है कभी बादल छा रहे हैं। जिसका असर मानव जीवन पर पड़ रहा है। आज से मौसम विभाग ने तेज ठंड का अलर्ट किया है।
जलाने पड़ रहे अलाव
शहर में अनेक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। सतरस्ता, बस स्टेंड के साथ ही नर्मदा तट के सेठानी घाट, कोरी घाट और विवेकानंद घाट पर अलाव जल रहे हैं। इसमें नगर पालिका के द्वारा जलाऊ लकड़ी पहंचाई जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने बताया कि नर्मदा तट पर सर्दी का असर तेज रहता है इसलिए सबसे पहले वहींं पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव जलाएं जाएंगे। रेलवे स्टेशन के पास वाले लोगों के द्वारा भी अलाव के लिए लकड़ी मांगी जा रही है। लेकिन नपा नजरअंजाद कर रही है।






