पागल कुत्ते को पकड़ने नपा टीम ने की नाकाबंदी

Join Us

चंद घंटों में पकड़ा गया पागल कुत्ता

नर्मदापुरम्। शहर के वार्ड क्रमांक 12 में एक पागल कुत्ते के आतंक से लोग दशहत में आ गए थे। कई लोगों को कुत्ते ने घायल कर दिया था। नागरिकों की सूचना पर नगरपालिका टीम द्वारा पागल कुत्ते की घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है।

स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि कमिश्नर कालोनी में एक मादा स्वान द्वारा हमला करने की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रभाव से स्वच्छता दूतों की टीम गठित की गई। कमिश्नर कालोनी में उसकी नाकाबंदी की गई और उसे जाल डालकर काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Previous articleसैलानियों ने चखा मिलेट्स से बने उत्पादों का स्वाद, पचमढ़ी में आयोजित हुआ मिलेट्स फूड फेस्टिवल
Next articleमुख्यालय के व्यस्तम स्थानों पर कहीं भी नो एंट्री में खड़े कर दिए जाते हैं बडे वाहन