सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
नये साल का पहला जाम…………………….ये जमीं गा रही है आसमां गा रहा है…………….ऐ सनम जिसने तुझे चांद सी सूरत दी है………………तोरा मन दर्पण कहलाये……….तुम अगर मुझको न चाहो तो कोई बात नहीं………………आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्घ कर दिया। वहीं दूसरी ओर मेरी झोपडी के भाग खुल जायेगें राम आयेगें, ताल से ताल मिला आदि गीतों पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी को भाव विेभोर कर दिया। अवसर था अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह का।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चमन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीत श्रीवास्तव, मलय वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष डा0 रेनू श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष विवेक खरे, डा0 जे.एन.खरे, एड. भानू श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा कायस्थ कुलदेव भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन अर्चन एवं सामूहिक आरती के साथ किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत संस्था की ओर से संतोष श्रीवास्तव, विजय खरे, अरूण श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव ने किया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि श्री चमन श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के लोगों को अपनी शुभकामनायें देते हुये कहा कि नव वर्ष कायस्थ समाज के उत्तरोत्तर प्रगति के लिये हम सभी संकल्पित है। अतः हम सभी को मिलकर सामाजिक प्रयास करना चाहिये जिससे समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ सके। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ की पहल पर वर्ष 2025के वार्षिक कलैंडर का भी विमोचन अतिथियों द्वारा कराया गया
कार्यक्रम के द्वितीय चरण नवनीत श्रीवास्तव के कुशल मंच संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें आशीष श्रीवास्तव, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, नीलेश भटनागर, महेन्द्र श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, नीना श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, आदि ने अपने शानदार गीतों से सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। वहीं दूसरी ओर प्रिया श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, आदि ने नृत्यों के माध्यम से सभी की वाह-वाही लूटी।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संतोष श्रीवास्तव, द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. रवि श्रीवास्तव, डा. शरद श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, दीप्ति श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव गौरव श्रीवास्तव नवनीतश्रीवास्तव प्रियंका श्रीवास्तव बीना श्रीवास्तव, प्रियंक श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव,स्वपनिल श्रीवास्तव मनु श्रीवास्तव कपिल खरे, आशीष श्रीवास्तव , सोरभ खरे, रितेश श्रीवास्तव, सत्यम खरे, शुभम खरे, जितेन्द्र श्रीवास्तव, डा0 वी.के खरे, मनीष खरे आदि की उपिस्थति उल्लेखनीय रहीं।








