भोपाल (आरएनएस)। एम्स के गट नंबर-तीन के पास स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे सुलभ काम्लेक्स का निर्माण गत दिवस रोक दिया गया। यह काम्पलेक्स ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बनाया जा रहा है, जिसकी शिकायत नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण से की गई थी। करीब एक हजार वर्ग फीट में इसका निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के लिए यहां 30 से 40 साल पुराने करीब आधा दर्जन पेड़ों को काट दिया गया। इंवायरमेंट एक्टीविस्ट नितिन सक्सेना ने इसकी शिकायत एक हफ्त पहले सोशल मीडिया के माध्यम से निगम आयुक्त को की थी बताया जाता है कि शिकायत के बाद निर्माण कार्य तेज कर दिया गया था। सक्सेना ने दोबारा नगर निगम की जनसुनवाई में आयुक्त से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद आयुक्त ने अपर आयुक्त, स्वच्छ भारत मिशन, सिविल और गार्डन सेल को निर्माण कार्य रुकवाने और जांच के निर्देश दिए थे।








