भोपाल,(आरएनएस)। इडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट (आईआईएफएम) में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और अस्टिेंट प्रोफेसर के पदों पर आईएफएस अफसर प्रतिनियुक्ति पर रखे जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। सात पदों पर इनकी नियुक्ति की जाएगी। रिसर्च वर्क के लिए फेकल्टी मेंबर्स को साढ़े सात लाख तक की सीड ग्रांट भी दी जाएगी। इसी के साथ नेशनल ओर इंटरनेशनल कान्फ्रंस में हिस्सा लेने के लिए भी उन्हें ग्रांट मिलेगा। यहां की फैकल्टी को अन्य तरह की विभिन्न सुधिाएं भी दी जाएंगी।








