भोपाल (आरएनएस)। शाहपुरा सी सेक्टर स्थित पार्क को नगर निगम संवारने जा रहा है। इस पर सात लाख रुपए खर्च होंगे। महापौर मालती राय ने गत दिवस वार्ड-51 के अंतर्गत इस पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा, हम शहर की स्वच्छता, पर्यावरण सुधार एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में शाहपुरा सी सेक्टर के पार्क के सौंदर्यीकरयण कार्यों की शुरुआत की जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद स्नेहलता रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।








