भोपाल (आरएनएस)। राजधानी की सडक़ों, फुटपाथों, कॉरिडोर और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। गत दिवस नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने रानी कमलापति स्टेशन एरिया से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्लेटफार्म नंबर पांच और बाहर जाने वलो गेट के आसपास आवागमन का बाधित करने वाले अतिक्रमणों को हटाया गया। साथ ही साथ ठेले सहित एक ट्रक से ज्यदा सामान जब्त किया गया। निगम अमले ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








