भोपाल, (आरएनएस)। स्कूल ऑफ प्लाङ्क्षग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) में ईवन सेमेस्टर के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन सामान्य शुल्क के सााि दो जनवरी तक किए गए। अब लेट फीस के साथ आवेदन किए जा रहे हैं, जो कि नौ जनवरी तक किए जा सकेंगे। यह कक्षाएं तीन जनवरी से लगना शुरु हो गई हैं। अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के तहत बी. प्लान के दूसरे, चौथे, छठवें और आठवें सेमेस्टर और बी आर्क के दूसरे, चौथे, छठवें, आठवें ओर दसवें सेमेस्टर के रजिस्ट्रे्रशन शामिल हैं। इसी के साथ पीजी कोर्सेस के ईवन सेमेस्टर क लिए भी रजिस्टे्रशन किए जाएंगे।








