जूनियर चार्ली चैपलिन चौराहें पर संभाल रहे ट्रैफिक

Join Us

इंदौर, (आरएनएस)। चल रहे ट्रैफिक मित्र अभियान में शहर के जूनियर चार्ली चैपलिन लोगों को अपने अलग अंदाज से ट्रैफिक नियमों का पाठ पड़ा रहे हैं। वे शहर के प्रमुख चौराहों पर लोगों को उनकी जान की कीमत बताने के साथ हेलमेट पहनने ओर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। हूबहू चार्ली चैपलिन की कॉपी करने वाले इस शख्य का नाम सुरेंद्र चौहान है। वे तीन साल से चार्ली चैपलिन की कॉपी कर रहे हैं। वे पेशे से पेंटिंग आर्टिस्ट हैं। हाल ही में वे इंदौर का ट्रैफिक संभालने के लिए सडक़ों पर उतरे हैं। लोगों को समझाइश देने के साथ उनसे अपील कर रहे हैं कि ट्रैफिक सुधारने में मदद करें। जूनियर चार्ली चैपलिन ट्रैफिक सिग्नल्स लाल होने पर हेलमेट पहनकर वाहन चालकों के बीच पहुंचते हंै। उनके एक हाथ में छोटा लाउड स्पीकर है जबकि दूसरे हाथ में रेडियम वाला झण्डा। हाल ही में उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्होंने रात में पीले रंग की डे्रस पहनी है और इसी रंग का हेलमेट भी पहना है। डे्रस भी गैलिस (शर्ट के आगे-पीछे कंधे स ेकमर तक लगे दो बेल्ट) वाली है। बीआरटीएस पर वे लाउड स्पीकर से बोलते हुए वालन चालक के पास जाते हैं और पूछते हैं कि आपने हेलमेट क्यों नहीं पहना? अगर किसी कार चालक ने सीट बेल्ट पहना है तो उसके पास पास जाकर उसका आभार जतात हैं। लोगों से अपील कर रहे हैं कि जल्दबाजी न करें। घर से दस मिनट पहले निकलें। जूनियर चार्ली अपने मजेदार अंदाज और अनूठे वेशभूषा में लोगों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की गुजारिश कर रहे हैं। सुरेंद्र चौहान ने कहा कि ट्रैफिक नियम सिफ्र पुलिस के लिए नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए हैं।

Previous articleलेडी डॉन ड्रग्स के साथ पकड़ाई, निलंबित जेल प्रहरी के साथ राजस्थान से लाती थी
Next articleउज्जैन के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंदजी की अगुवाई में निकली पेशवाई