इंदौर, (आरएनएस)। पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में 20 साल की युवती श्रुति निषाद और उसके साथी निलंबित जेल प्रहरी दीपक यादव (37) को गिरफ्तार है। दोनों के पास से 20:30 ग्राम ब्राउन शुगर, 10.22 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक होंडा अमेज कार जब्त की गई है। ड्रग्स की कीमत दस लाख रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने गत दिवस एमआर-चार रोड पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा है। दोनों राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक श्रुति को लेडी डॉन के नाम से जाना जाता है। वह हाई प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई के साथ डांस परफॉर्म भी करती थी। वह खुद भी नशे की आदी है। उस पर पहले से मारपीट और आम्र्स एक्ट के केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मॉडल विलेज कॉलोनी इंदौर निवासी आरोपी दीपक यादव अलीराजपुर में जेल प्रहरी था और लंबे समय से ड्यूटी से गायब था। इसके पहले देवास और इंदौर की सेंट्रल जेल में पदस्थ रह चुका है। उसे पिता की मौत के बाद 2009 में अनुकंपा नियुक्त् िमिली है। दीपक पर उसकी पत्नी ने दहेज प्रताडऩा और घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। इसी के बाद उसे सस्पेंड किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसका जेल में भी ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क तो नहीं है। दीपक क संबंध में जेल अधिकारियों को भी सूचना दी जा रही हे। पुलिस के मुताबिक जेल विभाग से सस्पेंड होने क बाद दीपक यादव बाणगंगा इलाके में अपनी मौसी के यहां आकर रहने लगा। वह पुलिस की वर्दी पहने रहता था। उसे ड्रग्स की लत लग चुकी थी। इसी के चलते वह लेडी डॉन के संपर्क में आया। यहां से दोनों मिलकर राजस्थान से ड्रग्स लाने लगे। इस ड्रग्स को वे खुद भी लेते और सप्लाई भी करते थे।








