पचमढ़ी महोत्सव में आर्मी बेंड के संगीत ने बांधा समा

Join Us

पचमढ़ी महोत्सव में पिपरिया विधायक हुए शामिल

महोत्सव में भोपाल से आये डांस ग्रुप की प्रस्तुति पर जमकर थिरके पर्यटक

नर्मदापुरम/मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल पचमढ़ी में आयोजित किए जा रहे पचमढ़ी महोत्सव में दूर दूर से आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ शामिल हो रही है। पचमढी महोत्‍सव का   मध्यप्रदेश टूरिज्म, जिला प्रशासन एवं datcc के द्वारा आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कलेक्‍टर सोनिया मीना के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया जा है। 04 जनवरी की रात्रि 8 बजे पचमढी महोत्‍सव में आर्मी बेंड ने अपनी शानदार प्रस्‍तुति दी। आर्मी बैण्‍ड द्वारा बजाए गए सुमधुर संगीत से श्रोतागण भावभिभौर हो गए। सभी ने आर्मी बैण्‍ड की प्रस्‍तुति की मुक्‍त कण्‍ठ से सराहना की। आर्मी बैण्‍ड की प्रस्‍तुति के दौरान पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी ने आर्मी बैण्‍ड के लीडर डी प्रभाकरन को सम्‍मानित किया।  आर्मी बेंड की शानदार संगीत प्रस्तुति का महोत्सव में पंहुंचे सभी पर्यटकों ने आनंद लिया। आर्मी बेंड की प्रस्तुति के बाद भोपाल के ऑर्केस्ट्रा दल ने फिल्‍मी गानों की धुनों पर शानदार नृत्‍य की प्रस्तुतियां दी। राजस्थान की वेषभूषा में हुए नृत्य ने पर्यटकों को राजस्थान के घूमर ओर काल्वेलिया नृत्य से राजस्थान में होने का अनुभव कराया। साथ ही पचमढी उत्सव में पर्यटकों ने बांस, लकड़ियों से शिल्पकारों द्वारा बनाये गए वस्तुओं को सराहा ओर खरीदा भी। पचमढी  महोत्सव में दुकानों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी तथा पर्यटकों ने विभिन्न स्थानीय व्यंजनों का स्‍वाद चखा ओर स्‍थानीय व्‍यंजनों के स्‍वाद की सराहना की। इसके अलावा पर्यटकों ने एडवेंचर गतिविधियों में जमकर लुफ्त उठाया। पर्यटकों ने हॉट वेलून ,वोटिंग ,जिप्लाइनिग, एवं अन्य एडवेंचर में भाग लिया।

Previous articleसैलानियों ने चखा, मिलेट्स से बने उत्पादों का स्वाद
Next articleबडवानी के लिए कासा सीहोर टीम रवाना