छत पर कपड़े डालकर उतर रही विवाहिता की गिरने से मौत

Join Us

भोपाल(ए)। बैरसिया थाना इलाके में छत पर कपड़े डालकर नीचे आ रही विवाहिता की अचानक गिरने से मौत हो गई। बताया गया है की महिला नशे की आदि थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणो की जॉच शुरु कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय गनगौरा बाई पति सिमरन बिजौरी ग्राम करारिया गॉव में रहती थी। परिवार वालो ने पुलिस को बताया की बीते दिन गनगौरा बाई कपड़े धोने के बाद छत पर सुखाने के लिये डालने गई थी। नीचे उतरते समय अचानक ही वह गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। परिवार वालो ने उसे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बैरसिया पहुंचाया था, जहॉ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनो को सौंप दिया है। पुलिस घटना में आगे की जॉच कर रही है। शुरुआत में परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि मृतिका को नशे की आदत थी और हादसे के समय भी वह नशे की हालत में थी।

Previous articleप्रदेश में निर्माण कार्य से इंजीनियर की नजर हटी तो होगी कार्रवाई
Next articleसौरभ पर सबकी अनुकंपा