प्रदेश में निर्माण कार्य से इंजीनियर की नजर हटी तो होगी कार्रवाई

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। प्रदेश को विकास रथ पर दौड़ाने के लिए करीब 25 हजार करोड़ के प्रोजेक्टों पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद भी प्रमुख अभियंता इंजीनियर से लेकर कार्यपालन यंत्री अपने कैबिनों में बैठकर एसी की हवा खा रहे हैं। ये महीनों फील्ड पर ही नहीं उतरते हैं। इसके निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा सकती है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता तक किया जा सकता है। इसलिए लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने प्रमुख अभियंता से लेकर कार्यपालन यंत्री तक सभी की जिम्मेदारी तय कर दी है। उन्होंने निर्देशित किया है कि सभी इंजीनियर फील्ड पर दिखाई देंगे। यहां तक उन्होंने सभी दौरे तक फिक्स कर दिए हैं। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरतने की जानकारी मिलती है तो एसीएस मंडलोई उक्त दोषी इंजीनियश्र व अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

Previous articleइंजीनियरों को 12 दिन करना होगा मैदानी दौरा
Next articleछत पर कपड़े डालकर उतर रही विवाहिता की गिरने से मौत