भोपाल,(आरएनएस)। मानस भवन में रविवार को आयोजित होने वाले निषादवंशीय सर्वगोत्रीय परिचय सम्मेलन में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग समाज के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित करेंगे। विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनारी, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष रायकवार ने बताया कि निषादवंशीय मछुआ समाज का परिचय सम्मेलन रविवार को मानस भवन में सुबह 11 से आयोजित किया जाएगा।








