ईरानी डेरा हटते ही शुरु होगा भूमिगत मेट्रो का काम

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर प्रस्तावित भूमिगत मेट्रो स्टेशन की राह तमं बाधक ईरानी डेरे की 31 दुकानों में 18 दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दी हैं। 13 दुकानदार अब भी दुकानें खाली न करने को लेकर अड़े हैं। शुक्रवार केा तहसीलदार न्यायालय में इन दुकानदारों ने 2020 में उच्च न्यायालय के स्टे के दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस पर तहसीलदार संतोष दुबे ने इन्हें बुधवार तक जमीन के दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया है। इन 13 दुकानदारों के दस्तावेज देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

Previous articleठंडी हवाओं से बढ़ रहा कोहरा, गिर रहा रात का तापमान
Next articleनिषादवंशीय सम्मेलन में खिलाडिय़ों का होगा सम्मान