भोपाल(आरएनएस)। उत्तर की बर्फीली हवाओं क वजह से प्रदेश के अधिकांश शहरों में कोहरा छा रहा है, जिससे रात और सबह के समय दृश्यता कम हो रही है। सुबह दस बजे तेज धूप निकलने के बाद ही कोहरा साफ हो रहा है। अब शनिवार ओर रविार को भी घना कोहरा रहने अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह का कहना हे कि प्रदेश के भोपाल, राजगढ़ और उज्जैन में सबसे कम दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। इसके अलावा ग्वालियर, रतलाम और नर्मदापुरम में 200 मीटर, रायसेन में 500 मीटर और इंदौर में एक किलोमीटर दर्ज हुई। वहीं, पूर्वी मप्र के इलाकों में खजुराहो व नौगांव में 500 मीटर, रीवा और मंडला में एक किलोमीटर दृश्तया रही। इससे सुबह के वक्त वाहों में आवाजाही प्रभावित हुई।







