भोपाल (आरएनएस)। मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन पद का कार्यकाल खत्म हो गया है। इसके बाद नए चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए ऊर्जा विभाग ने समिति का गठन किया है। इस समिति में रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के साथ मुख्य सचिव और अध्यक्ष, विद्युत प्राधिकरण को शामिल किया गया है, जो पैनल का चयन करेंगे और इसके बाद नए चेयरमैन के नाम पर सरकार फैसला करेगी। इस पद के लिए पिछले महीनों में दावेदारों से आवेदन बुलाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और रिटायर्ड आईएएस अफसरों ने भी इसके लिए नीरज मंडलोई द्वारा गठित समिति में अध्यक्ष के रूप में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज रूपेश चंद्र वाष्र्णेय को नियुक्त किया है।







