कोलार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी कर्मचारियों कटा वेतन

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। राजधानी की स्वास्थ्य संस्थाओं का सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने औचक निरीक्षण किया गया। इसी दौरान गत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार में प्रशासकीय अनुशासहनीता को देखते हुए संस्था के सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया। संस्था प्रभारी डॉ. रश्मि वर्मा को प्रशासकीय प्रबंधन में विफलता के लिए नोटिस भी दिया गया। इसके बाद सीएमएचओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रातीबड़ पहुंचे। यहां भी कर्मचारियां का एक दिन का वेतन काटा गया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा एवं फंदा में पूरा स्टाफ निर्धारित समय पर काम करता मिला। सीएमएचओ डॉ. तिवारी ने बताया कि केंद्रों में पदस्थ स्टाफ द्वारा कर्तव्यों में उदासीनता बरतने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थाओं का नियमित रूप से औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

Previous articleविद्युत मण्डल से सेवा निवृत्त बड़े बाबू समाजसेवी पन्नालाल खंगराले का दलित बस्ती में मनाया गया जन्मदिन
Next articleसीएम व नेता प्रतिपक्ष चुनेंगे विद्युत नियामक आयोग का चेयरमैन