भोपाल,(आरएनएस)। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत नगर निगम द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित नागरिकों तक पहुंचाने के लिए शहर के चार वार्डों में शिविरों का आयोजन किया गया। वार्डों में आयोजित शिविरों में 1071 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से वार्ड 57 में पीएम स्वनिधि योजना के दो हितग्राहियों की 20-20 हजार रुपये ऋण की स्वीकृति सहित 1025 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शनिवार, चार जनवरी को जो सात के अंतर्गत वार्ड 31 में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जोन 11 के वार्ड 41 में 69 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 23 का निराकरण किया गया। जोन 12 के वार्ड 43 में प्राप्त 101 आवेदन में से सभी 101 निराकरण किए गए।








