कार्यपालन यंत्री ए.के. पंथी ने किये जरुरतमंदों को कंबल वितरित

Join Us

सीहोर। शुक्रवार, 3 जनवरी को म.प्र. पंचायत एवं ग्रामीण विकास अभियंता संघ जिला सीहोर के अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी एवं ए.के. पंथी कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सीहोर द्वारा भगवान श्री चिंतामन गणेश मंदिर, रैन बसेरा, वृद्धा आश्रम पहुंचकर जरुरतमदों को कडक़ती ठंड से बचने के लिए कंबलों का वितरण किया गया। इस पुनित कार्यक्रम में अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित  रहे। जिनमें प्रमुख रूप से शुभम रहांगडाले, सहायक यंत्री, कु0 एकता वर्मा, राहुल भिड़े, श्रीमती पायल ठाकुर, उपयंत्री  शशि कुमार झा, आशीष सक्सेना,  श्रीमती किरण सिंह, श्रीमती दिशा मेहतो, दिव्यांशु वर्मा, प्रमोद राठौर, रामकृष्ण गुर्जर, रूपेश शर्मा (विद्युत) एवं जिले के समस्त उपयंत्रियों एवं समस्त स्टाफ के साथ सहित  मनोज नामदेव, मनीष नामदेव, तरूण तोनगरिया, राकेश राठौर, जितेन्द्र यादव एवं पत्रकारगण आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं  दौलतराम अहिरवार वरिष्ठ लेखा लिपिक द्वारा की गई।

Previous articleशाकिर अलि बहुजन समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
Next articleकैलादेवी माता मंदिर व पीरबाबा की दरगाह पर हुआ भण्डारा