सीहोर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा संगठन विस्तार तिव्रता लाते हुए संगठन में निष्क्रीय पदाधिकारी के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी क्रम में आष्टा निवासी बसपा कार्यकर्ता शाकिर अली को बहुजन समाज पार्टी के जॉन प्रभारी कमलेश दोहरे की अनुशंसा पर बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद नियुक्त जिला अध्यक्ष संजीव बौद्ध द्वारा किया गया है। इस नियुक्ति पर बहुजन समाज पार्टी आष्टा के विधानसभा अध्यक्ष देवकरण कुरिल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बद्री लाल कटारिया, अर्जुन पहरवाल, अजय बोयत, लखन आंवले, अपसरखान, अकरम खान, इस्माइल खान, इमरान खान, इकबाल खान, सोनू शाह आदि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है एवं शाकिर अली को बधाई दी है।








