बाउण्ड्रीबाल, हॉल तथा किचिन सेट निर्माण के लिये नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर को सौंपा ज्ञापन
सीहोर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में डॉ.अम्बेडकर धर्मशाला के सामने मुरली ग्राम स्थित कैला देवी माता मंदिर व पीरबाबा की दरगाह पर भण्डारे का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, म.प्र. कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डॉ.अनीस खान, पूर्व पार्षद नरेन्द्र खंगराले, पूर्व पार्षद आरती खंगराले, रामदुलारे सोनकर के द्वारा सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर माँ कैलादेवी को चुनरी भेट की गई एवं पीरबाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई। तत्पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजक दीपक सोनकर द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर को ज्ञापन सौंप कर माता मंदिर व पीरबाबा की दरगाह पर बाउण्ड्रीबाल , कम्यूनिटी हॉल तथा किचन सेट की मांग की गई एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर द्वारा जेसीबी मशीन से कार्यक्रम स्थल का समतल कराया गया एवं टेण्ट, पानी टेण्कर साफ-सफाई एवं विद्युत व्यवस्था कराये जाने पर उपस्थित नागरिकों द्वारा प्रसंसनीय कार्य किये जाने पर नागरिकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रकाश प्रजापति, दिलीप सोनकर, भारत सोनकर, शेखर सोनकर, राहुल सोनकर, परसराम यादव, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, राजु यादव, विक्रांत चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।








