भारतीय किसान संघ ने आयुक्त के प्रति अाभार माना
नर्मदापुरम। माखन नगर। भारतीय किसान संघ विगत 10 वर्षों से नहर को फुल गेज से चलाने की मांग करते चला आ रहा है परंतु शुक्करवाडा नहर में टेल क्षेत्र में अतिरिक्त पानी निकासी नाली पर अतिक्रमण होने के कारण फुल गैज से नहर नहीं चल पा रही थी। क्योंकि फुलगेज से चलाने पर टेलक्षेत्र के किसानों के खेतों में जल भराव होता था और गेज अनुसार नहर नहीं चलने के कारण हेड की शाखाएं एवं कुलापे नहीं चल पा रहे थे बिगत दिनों आयुक्त के जी तिवारी और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता आरआर मीना द्वारा नहर संचालन का निरीक्षण करने आए थे इस दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारीयों ने उक्त समस्या के बारे में आयुक्त को अवगत कराया इस पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और किसानों से पूछा कि इसका हल कैसे हो सकता है तो किसानों और अधिकारियों द्वारा कहा गया कि टेल क्षेत्र में एक स्थान पर अतिरिक्त नहर के पानी की निकासी का स्थान है परंतु बीते वर्षों में उस पर किसानों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है इसके कारण यह समस्या बनी हुई है इस पर बात को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार माखन नगर को निर्देशित किया कि आप शीघ्र नहर विभाग के कर्मचारियों और पुलिस की अभिरक्षा में उक्त निकासी के अतिक्रमण को हटाए और मुझे अवगत कराये इसी तारतम्य में आयुक्त के आदेश अनुसार अतिरिक्त पानी की निकासी की नाली का निर्माण विभाग द्वारा कराया गया और आज भारतीय किसान संघ के पदाधिकारीयों द्वारा इसका अवलोकन कर संतोष व्यक्त करते हुए आयुक्त को उक्त कार्य के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। अवलोकन करने वालों में भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, संभागीय प्रवक्ता उदय कुमार पांडेय, जिला अध्यक्ष ओमकार राजपूत, जितेंद्र तोमर, राजेश दीवान बृजेश राजपूत लखन चौधरी गोपाल मीणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







