केन्ट विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को एक नहीं दो-दो सुन्दर तालाबों की सौगात मिलेगी – विधायक श्री रोहाणी

Join Us

शासन की जल संरक्षण एवं संवर्धन योजना के अंतर्गत

2 करोड़ रूपये की लागत से मोहनिया के दोनो तालाबों का होगा सौन्दर्यीकरण – विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी

विधायक श्री रोहाणी ने क्षेत्रीय सभी पार्षदों और अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर डी.पी.आर. तैयार करने के दिये निर्देश

जबलपुर। संभाग क्रमांक 10 रॉंझी के लाला लाजपत राय वार्ड अंतर्गत मोहनिया स्थित दोनो तालाबों का 2 करोड़ रूपये की लागत से सौन्दर्यीकरण कराया जायेगा। इसकी तैयारियों के लिए आज केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने जलप्रभारी, क्षेत्रीय पार्षदों, जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और शीघ्र ही प्रक्रिया पूरी करते हुए डी.पी.आर. तैयार करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के मौके पर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने बताया कि शासन की जलसंरक्षण एवं संवर्धन करने की योजना अंतर्गत यह कार्य कराया जायेगा। इससे केन्ट विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर जलप्रबंधन व्यवस्था के लिए एक नहीं दो-दो तालाबों की सुन्दर सौगात मिलेगी।
निरीक्षण के मौके पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य एवं जल प्रभारी दामोदर सोनी, वार्ड पार्षद श्रीमती सावित्री शाह, क्षेत्रीय पार्षद अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, एस.डी.एम. रघुवीर सिंह मरावी, तहसीलदार अनिल सिंह, क्षेत्रीय नागरिक पुष्पराज सेंगर, सुरेश पटैल आदि उपस्थित रहे।

Previous articleवंदे भारत जल्द ही लंबी दूरी के रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी
Next articleस्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप जमीनी स्तर पर कार्य करें अधिकारी कर्मचारी – निगमायुक्त प्रीति यादव