जबलपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के प्रवर्तन में संपदा इंस्टीट्यूट भोपाल एवं हितकारिणी महिला महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित महिला उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आंवले से बने उत्पादों जैसे लड्डू, बर्फी, अचार, मुरब्बा, कैंडी, चटनी, जूस, टाॅफी का व्यावसायिक स्तर पर निर्माण करने का प्रायोगिक परीक्षण सीखा। इस दौरान संपदा इंस्टीट्यूट द्वारा प्रतिभागियों को आंवला उत्पादों पर आधारित पुस्तिका का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर संपदा भोपाल के प्रोजेक्ट काॅर्डिनेटर शैलेष मालवीय, सुरेंद्र सिंह राजपूत, हितकारिणी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ नीलेष पांडे, दिनेश सिंह ठाकुर, पूर्णिमा शर्मा, पूजा मिश्रा, प्रतीक्षा नामदेव, आशीष मालपाणी, स्वरोजगार प्रभारी फरहान खान सहित स्टुडेंट्स उपस्थित रहे।








