जबलपुर के जूडो खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन कायम

Join Us

जिला जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश जूडो एसोसिएशन के निर्देशन में इंदौर जिला जूडो संघ द्वारा राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं केडिट जूडो प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम इंदौर में किया गया। जिसमें जबलपुर जिला संघ के सब जूनियर खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण तीन रजत के साथ पांच कांस्य पदक प्राप्त कर जबलपुर ने अपना दबदबा कायम किया। जिला जूडो संघ के कोच व सचिव आबिद हुसैन खान ने बताया कि संपन्न हुई इस सब जूनियर राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में नगर के जूडो खिलाड़ी जानवी गौर, आर्यवीर नागवंशी, अविरल सिंह ने अपने खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए वहीं अनिका चौरसिया, समृद्धि सिगोटिया , उदित राज ने रजत पदक तथा इर्तिका कशफ, अंश श्रीवास, अराध्य साहू, अरमान लोधी, आशी वरकड़े आदि ने कांस्य पदक प्राप्त कर जबलपुर को गौरवान्वित किया। श्री खान ने आगे बताया कि प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त यह तीनों खिलाड़ी 18 से 21 जनवरी तक पूना में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय जूडो स्पर्धा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।खिलाड़ियों की इस सफलता पर मध्य प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष जगजीत सिंह संधि, कुरुष दिनशा, प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. पूर्णिमा बिसे आदि ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Previous articleग़ाज़ी बाग़ में महिलाओं का जलसा 5 को
Next articleमहिला नव उद्यमियों ने आंवला उत्पादों का व्यावसायिक उत्पादन सीखा