नर्मदापुरम/जिला आपूर्ति नियंत्रक नर्मदापुरम ने बताया कि नर्मदापुरम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी कार्य किया जा रहा है। जिले में स्थापित 64. उपार्जन केन्द्रों पर कुल 13593 किसानों के द्वारा अपना स्लॉट बुक किया गया है। जिले में आज दिनांक 03 जनवरी 2025 तक 64 धान उपार्जन केन्द्रों पर 8616 कृषकों से कुल 104356 में.टन धान की खरीदी हुई है, जिसके विरुद्ध उपार्जन समितियों द्वारा 97283 में.टन का Ready to Transport किया गया है। 97283 में. टन Ready to Transport के विरुद्ध 92629 में.टन (95.72%) का परिवहन / भंडारण किया जा चुका है। नागरिक आपूर्ति निगम स्तर से 87412 में.टन के स्वीकृति पत्रक जारी किये जा चुके है तथा 160.68 करोड़ रुपये का सफल भुगतान जे.आई.टी के माध्यम से विक्रेता किसानों को किया जा चुका है। नागरिक आपूर्ति निगम में अनुबंधित मिलर्स द्वारा अभी तक 48077 में. टन धान का उठाव किया जा चुका है। जिला आपूर्ति नियंत्रक नर्मदापुरम ने बताया कि कलेक्टर सोनिया मीना के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय समिति एवं उपखंड स्तरीय समितियों द्वरा सत्त रूप से धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण किया जा रहा है एवं आवश्यक व्यवस्थायें सुदृढ की जा रही है।







