विकासखंड स्तरीय चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर सम्पन्न

Join Us

सीहोर। विकासखंड स्तरीय चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन स्थानीय राजा भोज गार्डन मुरली रोड सीहोर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डी.पी.सी. रमेश राम ऊईके, बी.आर.सी. अशोक वर्मा एवं ए.पी.सी. फैजान उद्दीन के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन बी.ए.सी. श्रीमति योगिता लोधी द्वारा किया गया। तथा एम.आर.सी. श्रीमति नीलेश राय के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई। शिविर में सीहोर विकासखंड के शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के 05 से 14 वर्ष के समस्त चिन्हित दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड द्वारा बनाए गए एवं पूर्व में बने हुये प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया गया।  एलिमको उज्जैन द्वारा सभी बच्चों को उपकरण एवं आईडी किट हेतु चिन्हित किया गया। सीहोर से आए डॉ.ताम्रकार, नवल किशोर, दुर्गा दास नागले द्वारा बच्चों के आईडी कार्ड बनाए गए।  शिविर में सभी बच्चों को भोजन वितरण किया गया ।
एम.आर.सी. श्रीमति गायत्री श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि शिविर में लगभग 135 बच्चों का पंजीयन किया गया तथा 75 बच्चों के प्रमाण पत्र बनाए गए एवं पुराने प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया गया। उपकरण हेतु 65 बच्चों को चिन्हित किया गया । शिविर में बी.ए.सी. जी.आर. विश्वकर्मा एवं सुरेश कुमार राय जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा  सहयोग किया गया।

Previous articleखरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर किसानों से किया जा रहा है धान खरीदी कार्य
Next articleजहरीले रसायनों के प्रयोग से कैंसर जैसी लाइलाज बीमारिया – मीणा