जौनपुर (आरएनएस )। जिलें के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अकबर आदमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत है। यह जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार मीरपुर लाइन बाजार से अपने मौसी के घर 32 वर्षीय अरुण पुत्र श्याम, उसकी बहन 18 वर्षीया बबीता और छोटा भाई 12 वर्षीय राजेंद्र अपने मौसी के घर से लाइन बाजार से बाइक से तीन लोग निकले थे । जैसे ही वह अकबरपुर आदमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से ंपहुंचे कि ट्रक की चपेट में आगए जिसकी मौके पर तीनों की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।








