मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, उत्तरी हुआ हवाओं का रुख, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश में 1 जनवरी से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। बारिश के बाद कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है।मध्य प्रदेश में मौसम नए साल के साथ ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड में बदल चुका है। बीच में एक-दो दिन ठंड से राहत मिलने के बाद अब फिर ठंडी हवाओं ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इन हवाओं के चलते कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने कई शहरों में शीत लहर का अलर्ट भी जारी किया है।न्यूनतम तापमान की बात करें तो नीमच में सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का जो सर्कुलेशन बन रहा था। उसकी वजह से मध्य प्रदेश में 2 दिन तक बारिश हुई है। इसी के कारण शीतलहर की शुरुआत हुई।

Previous articleउत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर आईटी की रेड, फीस में टैक्स चोरी पर कार्रवाई, स्टूडेंट्स को क्लासेस से बाहर निकाला
Next articleट्रक से कुचलकर तीन लोगों की मौत