नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं का पूरा लाभ उसके वास्तविक रूप से पात्र हितग्राही तक समय-सीमा में पहुँचे इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगरीय निकाय में प्रथम शिविर एवं द्वितीय शिविरों का आयोजन 18 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। तत्संबंध में शुक्रवार 03 जनवरी को नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के वार्ड 22 गीता भवन के सामने, वार्ड नं 23 झंडा चौक फेफरताल एवं वार्ड नं 25 शंकर मंदिर के पास प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक प्रथम चरण शिविरों का आयोजन तथा नगर पालिका परिषद इटारसी के वार्ड क्रमांक 05 रामगढ सांई मंदिर के पास पुरानी इटारसी एवं वार्ड क्रमांक 06 इन्द्रपुरा शनि मंदिर के पास पुरानी इटारसी में प्रात: 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक द्वितीय चरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।






