भोपाल,(आरएनएस)। इन दिनेां दिल्ली, यूपी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कोहरे का खासा असर है। इसके चलते ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है। ऐसे में ट्रेनें पांच से आठ घंटे तक लेट हो रही हैं। सीयिर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि ट्रेन तीन घंटे से अधिक लेट होने पर टिकट कैंसिल कराया जाता है तो किराया पूरा रिफंड होगा। उनका कहना है कि भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष हेल्प डेस्क और सहयोग काउंटर खोलने की तैयारी है। इन काउंटरों पर लेट होने वाली ट्रेनों की जानकारी दली जाएगी। इन काउंटरों पर वाणिज्य विभाग के कर्मचारी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। कटारिया के अनुसारा कोहरे के कारण लेट ट्रेनों के यात्रियों को ज्यादा समय वेटिंग रूम में रुकने पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।







