फार्मेसी कोर्सेस की स्वीकृति के लिए 15 तक कर सकेंगे आवेदन

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। फार्मेसी काउंसलिंग ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए फार्मेसी कोर्सेस को स्वीकृति देने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसके लिए पोर्टल ओपन कर दिया गया है। सभी मौजूदा संस्थान 15 जनवरी 2025 तक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया डीफार्मा, बीफार्मा, एमफार्आ और फार्मा-डी कोर्स की निरंतरता, नए पाठ्यक्रम शुरु करने, सीटों की वृद्धि या अन्य सेवाओं के लिए खुली है। संस्थान पीसीआई के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ राज्य सरकार की एनओसी, संबद्धता सहमति पत्र और आवश्यक शुल्क जका करना अनिवार्य है।

Previous articleनिशातपुरा स्टेशन तैयार, रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार
Next articleट्रेन तीन घंटे से ज्यादा लेट, तो टिकट कैंसिल कराने पर पूरा रिफं ड मिलेगा