भोपाल,(आरएनएस)। भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन निशातपुरा बनकर तैयार है। यहां सभी तरह के काम कंपलीट हो चुके हैं। प्लेटफार्म का शेड बनकर तैयार है, यहां दो लिफ्ट लगाई जा चुकी हैं। पार्किंग की व्यवस्था भी हो चुकी है। नल लगाए गए हैं। स्टेशन की खास बात यह है कि यहां हरियाली बनाए रखने का खास ध्यान रखा गया है। प्लेटफार्म के आसपास प्लांटेशन किया गया है। प्लेटफार्म पर टिकट विंडो बन चुकी है। प्लेटफार्म के अलावा एसएंडटी विभाग के कम्युनिकेशन सिस्टम के कार्य भी पूरे किए जा चुके हैं। 2025 में इसका शुभारंभ किया जाएगा। इसको लेकर सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री को पत्र भी लिखा है। इस स्टेशन के शुरु होने के बाद बंगाल, गुजरात, मम्मू व दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को हॉल्ट मिलेगा। हरी झंडी का इंतजार – पिछले पांच माह से इसके उद्घाटन का इंतजार हो रहा है। रेलवे का कहना है कि निशातपुरा स्टेशन बनकर तैयार है, बस हरी झंडी मिलने का इंतजार है।








