भोपाल, (आरएनएस)। तुलसी नगर में बन रहा निगम का नया मुख्यालय ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इसमें महिलाओं के लिए फीडिंग रूम और अलग से शो-टॉयलेट भी होगा। वर्तमान में मुख्यालय का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। बचा हुआ काम मार्च 2025 तक पूरा करने का टारगेट है। इसकी लागत 40 करोड़ रुपये है। इस भवन को सुविधायुक्त और ईको फ्रेंडल ी बनाया जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि इसमें कम से कम बिजली का उपयोग किया जाएगा। यहां अधिकारियों से लेकर भवन के गलियारों को कुदरती रोशन किया जाएगा।








